हुज़ूर: सुखी सेवनिया स्टेशन के समीप प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस के पहिए से अचानक निकला धुआँ, आधे घंटे तक रुकी रही ट्रेन
Huzur, Bhopal | Apr 19, 2024 सुखी सेवनिया स्टेशन के समीप प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस के पहिए से अचानक धुआँ निकलने के चलते ट्रेन को आधे घंटे तक रोक दिया गया। वहीं ट्रेन रोककर जांच टीम को भी मौके पर बुलाया गया। जानकारी के मुताबिक ट्रेन में 'हॉट-एक्सेल' की शिकायत थी, जिसके चलते एक कोच के पहिए से बहुत तेज़ धुआँ निकालने लगा।