कानपुर: विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने जिला प्रशासन से मौलाना महमूद मदनी पर कार्रवाई की मांग की
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के पदाधिकारियों ने मंगलवार को 3.30 बजे जिला प्रशासन के माध्यम से मौलाना महमूद मदनी पर कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया, जिसमें मदनी द्वारा हाल ही में दिए गए विवादित बयानों को सामाजिक सौहार्द व राष्ट्रीय एकता के लिए खतरनाक बताया गया है। परिषद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया है कि मुकदमा दर्ज किया जाय।