डुमरा: सीतामढ़ी में महाशिवरात्रि पर कड़ी सुरक्षा, मेहसौल चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात
सीतामढ़ी में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। शहर के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में मेहसौल चौक पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।