डुमरा: पुलिस की 24 घंटे में बड़ी कार्रवाई, 27 अभियुक्त गिरफ्तार
जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते 24 घंटे के भीतर बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर कुल 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में वारंटी, फरार आरोपी तथा विभिन्न कांडों में संलिप्त अपराधी शामिल हैं।