मंगलवार दोपहर 12 :00 कोईलवर नगर पंचायत क्षेत्र में अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी भोजपुर के निर्देश पर प्रशासन, नगर पंचायत और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अस्पताल रोड समेत कई जगहों पर जेसीबी से अतिक्रमण हटाया। अभियान के दौरान भारी संख्या मे पुलिस बल की तैनाती रही। बोलो जय किशन को देखने के लिए स्थानीय लोग बड़ी संख्या में जुटे।