कटनी नगर: नईबस्ती केशरवानी चाट भंडार में दो युवकों ने की तोड़फोड़, काउंटर पलटाया, आरोपियों की तलाश जारी
कोतवाली थाना अंतर्गत नई बस्ती केसरवानी चाट भंडार में मंगलवार रात दो युवकों ने यहां दुकान में पहुंच दुकान संचालक से विवाद करने के बाद दुकान का काउंटर और अन्य सामग्री रोड पर फेंक दी और तोड़फोड़ कर घटनास्थल से फरार हो गए पीड़ित दुकान संचालक की शिकायत पर आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया। कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने आज बुधवार शाम 6:30 मिनट पर घटना की जानकारी दी।