बीघापुर: कुंदनपुर में 15 साल के छात्र ने स्कूल से लौटने के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या की
Bighapur, Unnao | Jan 10, 2026 थाना बिहार अन्तर्गत 15 वर्षीय छात्र ने घर मे फाँसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्तपताल भेज दिया है। थाना बिहार के गाँव कुंदनपुर निवासी दीपांशू पुत्र रमेश चन्द्र उम्र 15 वर्ष बिहार कस्बे के एक विद्यालय में कक्षा 10 का छात्र था।