जनपद के सिधौली थाना क्षेत्र के अलादादपुर गांव में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग पर प्रशासन के द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया गया है। जानकारी के अनुसार प्लाटिंग के लिए उपयुक्त मानकों का प्रयोग यहां पर नहीं किया गया था। जिसके चलते तहसील प्रशासन की टीम ने बुलडोजर की मदद से अवैध प्लांट को ध्वस्त कर प्लाट माफियाओं में हड़कंप मचा दिया है।