मिर्ज़ापुर: नगर के बुंदेलखंडी में जर्जर घर का छज्जा गिरने से सड़क पर काम कर रहे 2 मजदूर हुए घायल, ट्रामा सेंटर में इलाज जारी
बताते चले कि मंगलवार की दोपहर लगभग 10:30 बजे कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बुंदेलखंडी के पास सड़क पर सीवर का कार्य चल रहा था। जिसमें कोतवाली शहर के फतहा नीबी गांव निवासी 22 वर्षीय अवधेश कुमार व 20 वर्षीय गोरख दोनों काम कर रहे थे। अचानक एकाएक पास में एक घर का जर्जर बारजा। गिरने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मिर्जापुर के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।