मैहर जिले के बदेरा थाना क्षेत्र में पुलिस पर बर्बर पूर्वक मारपीट के गंभीर आरोप लगे है। ग्राम भदनपुर निवासी मुकेश साकेत (30) ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसे थाने बुलाकर बेरहमी से पीटा है।जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया है।साथ ही कुछ अन्य युवाको ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया है।