बांदरी थाना क्षेत्र के झीकनी गांव से चार दिन से लापता एक व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में कुएं में मिला। इस घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने गुरुवार को लगभग 12 बजे बांदरी के बंडा तिराहे पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार,झीकनी निवासी राजीव मडोतिया 9 जनवरी की शाम को अपने घर से निकले थे।