सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को लेकर अनुमंडल कार्यालय कक्ष में अनुमंडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 21 जनवरी को अनुमंडल क्षेत्र के रूपौली दक्षिण पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई।