लालगंज: प्राथमिक विद्यालय गंगहरा कलां में समाजसेवी ने दिखाई दरिया दीली, बढ़ती ठंड को देखते हुए 65 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
लालगंज विकासखंड के प्रा0 वि0 गंगहरा कलां के प्रांगण में सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे समाजसेवी ने कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हुए। कम्बल पाते ही लोगों के चेहरों पर सुकून और राहत की चमक साफ दिखाई दी। समाजसेवी ने बताया कि कंबल वितरण का आज दूसरा आयोजन है। इसके पहले जरुरतमंदों को 60 कंबल वितरित किया गया है।