मांगरौल: भटवाड़ा गांव के एक घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुए खाक, लोगों ने बड़ी मुश्किल से पाया आग पर काबू
Mangrol, Baran | Jun 13, 2025 मांगरोल तहसील क्षेत्र के भटवाड़ा गांव में गुरुवार को एक मकान में अचानक आग लग गई, जिसमें घरेलू सामान गेहूं लहसुन और गायों की खल सहित अन्य सामान जल गए स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन फायर ब्रिगेड काफी समय बाद भी मौके पर नहीं पहुंच पाई वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।