गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गुन्नौर के मोहल्ला सराय निवासी भाजपा नेता कुमोद वार्ष्णेय गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान मोहल्ले के ही लाल सिंह का आठ वर्षीय पुत्र भाजपा नेता की दुकान से पांच रुपए कि पतंग खरीद कर ले गया था। पतंग फटी होने पर उसे बदलने की बात को लेकर दुकानदार पक्ष और बच्चे के परिजनों के बीच कहासुनी हो गई।