कोंडागांव: जिले में 'बस्तर पंडुम' की विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता 17 मार्च से प्रारंभ, ऑडिटोरियम में होगा 3 दिवसीय कार्यक्रम
कोंडागांव जिला जनसंपर्क कार्यालय से आज रविवार शाम 6:00 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार प्रदेश सरकार द्वारा बस्तर की विशिष्ट जनजातीय कला एवं संस्कृति को पुनर्जीवित करने तथा समुचित सम्मान दिलाने के उद्देश्य से बस्तर पंडुम उत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कोंडागांव जिले में ‘‘बस्तर पण्डुम’’ का शुभारंभ 17 मार्च से विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम के साथ हो रहा है।