बदायूं: उझानी में भूड़ वाली ज्यारत पर सलाम करने जा रहे साइकिल सवार को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Mar 24, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के चटईया मदीना कॉलोनी का रहने वाला 12 वर्षीय किशोर आरिश पुत्र शकील साइकिल द्वारा भूड़ वाली ज्यारत पर सलाम करने जा रहा था। मंगलवार 11 बजे के आसपास वह जैसे ही भूड़ वाली ज्यारत के समीप पहुंचा । तभी कछला की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार किशोर को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे साइकिल सवार किशोर आरिश गंभीर रूप से घायल हो गया।