सेवा सदन के पास बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का शनिवार शाम करीब पांच बजे रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने निरीक्षण किया। इस दौरान अभियंताओं ने रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव को बताया कि सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पूरी क्षमता के साथ सही तरीके से काम कर रहा है और साफ किया गया पानी बड़ा तालाब में प्रवाहित किया जा रहा है।