कायमगंज क्षेत्र में अलविदा जुमे की नमाज शुक्रवार दोपहर 2:00 कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई है। कायमगंज सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने भारी पुलिस बल के साथ मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया। पुलिस ने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से इबादत करने और किसी भी प्रकार की दवाओं पर ध्यान न देने की अपील की है। ड्रोन से भी निगरानी की गई।