सुल्तानगंज: अकबरनगर के इंग्लिश चिचरौन में ट्रेन से कटकर एक अज्ञात पुरुष की हुई मौत
अकबरनगर-सुल्तानगंज रेलखंड पर स्थित पोल संख्या 321/2 के पास इंग्लिश चिचरौन गाँव में एक अज्ञात पुरुष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को रेलवे ट्रैक पर देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस के एसआई अनिल कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने बताया कि शव ट्रेन की चपेट में आने