ओबरा: ओबरा थाना क्षेत्र के बिजली परियोजना की कॉलोनी के बीच में अवैध रूप से भंडार में लगी आग
जनपद सोनभद्र के ओबरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिजली परियोजना के कॉलोनी के मध्य बने ग्राउंड में कूड़े के डेर में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर बिजली परियोजना की दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोगों की सहायता से मिलकर आग पर घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका।