परिहार: भारत-नेपाल के स्तंभ संख्या-305/01 से 600 बोतल नेपाली सौंफी शराब एवं दो बाइक जब्त, तस्कर फरार
भारत-नेपाल के स्तंभ संख्या-305/01 से 600 बोतल नेपाली सौंफी शराब एवं दो बाइक जब्त, तस्कर फरार,शराब धंधेबाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एस एस बी को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एस एस बी ने पिलर स्तंभ संख्या 305/01 के समीप 600 बोतल नेपाली सौंफी शराब एवं दो बाइक जप्त की है। हालांकि इस दौरान तस्कर नेपाल की सीमा में भागने में सफल रहे।