कन्नौज: सकरीखुर्द ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और लेखपाल के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ
कन्नौज सदर कोतवाली क्षेत्र के सकरीखुर्द ग्राम प्रधान निर्मल कटियार और लेखपाल के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना को लेकर लेखपालों में आक्रोश है और उनकी ओर से विरोध प्रदर्शन भी किया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर निर्मल कटियार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।