बीसलपुर: नगर के अग्रवाल सभा में बाबा खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन हुआ
बीसलपुर में श्री सांवरिया परिवार सेवा समिति बीसलपुर द्वारा नगर के अग्रवाल सभा भवन में बाबा खाटू श्याम का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया जिसमें देश के कई प्रसिद्ध कलाकारों ने भजन गीत सुनाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया खाटू श्याम के भजनों की गूँज से महफिल में हजारों श्रद्धालु झूम उठे संकीर्तन में बाबा खाटू श्याम का भव्य दरबार लगाया गया