मीडिया सैल बागपत द्वारा शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि कोतवाली बागपत पुलिस ने ऑपरेशन स्माइल अभियान के अंतर्गत नाबालिग गुमशुदा बालक को अथक प्रयास के बाद अल्प समय में सकुशल बरामद किया। उसके बाद परिजनों को कोतवाली बागपत बुलवाकर बालक को उन्हें सौंप दिया गया।