अयोध्या। महताब बाग निवासी कर्मचारी नेता डॉ. राजेश कुमार सिंह की माता स्व. कृष्णा सिंह की बुधवार शाम 4:00 बजे प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा व सेवा भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विधि-विधान से हवन-पूजन के उपरांत परिवारजनों द्वारा 551 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए।