कटनी नगर: ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र के खमरिया गांव में मवेशी से टकराई बाइक, दो युवक घायल
जिले के ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत खमरिया तालाब के पास बाइक सवार दो युवक जितेंद्र सिंह और शैलेन्द्र सिंह मवेशी से टकरा गए। घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जहां घायलों का इलाज जारी है। घटना आज शुक्रवार रात 8 बजे घटित हुई।