पूर्णिया पूर्व: बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पूर्णिया एसपी के निर्देशन में पुलिस केंद्र पूर्णिया में वृक्षारोपण किया गया
बिहार पुलिस सप्ताह के अवसर पर पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा के निर्देशन में पुलिस केन्द्र पूर्णिया के पुलिस पदाधिकारीयों एवं कर्मियों द्वारा गुरुवार को वृक्षारोपण किया गया।बताते चलें कि बिहार पुलिस सप्ताह के तहद पूर्णिया पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता अभियान सहित खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।