मोहनिया: जागृति हॉस्पिटल में डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, परिजनों ने शव को अस्पताल में रखकर किया हंगामा, लापरवाही का आरोप
मोहनिया नगर स्थित जागृति हॉस्पिटल में मंगलवार और बुधवार की रात्रि डिलीवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत हो गई मृतक मोहनिया थाना क्षेत्र के बेलौड़ी निवासी शिव शंकर गुप्ता की पत्नी 26 वर्षीय गीता देवी बताई जा रही है,बुधवार की सुबह 11:45AM बजे शव को अस्पताल में रखकर हंगामा शुरू कर दिया और लापरवाही का आरोप लगाया।