मंसूरचक: मंसूरचक प्रखंड मुख्यालय पर राजद का एकदिवसीय प्रदर्शन, विद्युत विभाग द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटर का विरोध
विद्युत विभाग के द्वारा व्यापक पैमाने पर स्मार्ट मीटर लगाया जा रहा है।जिसको लेकर कई सारी समस्याएं भी सामने आ रही है।इसी के मद्दे नजर मंगलवार को दिन के 12:00 बजे मंसूरचक प्रखंड मुख्यालय परिसर में राजद के द्वारा प्रदर्शन किया गया।जहां स्मार्ट मीटर लगाने का पुरजोर तरीके से विरोध किया गया।दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।