बिहार: दीपनगर थाना पुलिस ने हत्या के मामले में एक आरोपी को काको विगहा से गिरफ्तार किया
Bihar, Nalanda | Feb 14, 2026 दीपनगर थाना की पुलिस ने 2023 में हुए हत्या के मामले में एक व्यक्ति को काको विगहा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी स्वर्गीय श्रीचंद यादव का पुत्र अजित कुमार है। दीपनगर थानाध्यक्ष राजमणि ने शनिवार की शाम 4 बजे बताया कि 2023 में हुई हत्या के मामले में अजित कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।