छपरा सदर अनुमंडल अंतर्गत दाउदपुर स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय जगतिया में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा पटना–मोतिहारी–बैतालपुर पाइपलाइन ऑफ-साइट मॉक ड्रिल का शुक्रवार के शाम 4 बजे आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का अभ्यास किया गया.