तेंदूखेड़ा हटा नगर में दो दिनों तक दहशत फैलाने वाले तेंदुए को आखिर बार वन विभाग की संयुक्त टीम ने सफल रेस्क्यू के बाद सुरक्षित पकड़ लिया है। वही सुरक्षित पकड़े तेंदुए को गुरुवार की रात्रि 8 बजे वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे के निर्देशन में तेंदुआ को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया वहां से सेहत सामान्य आने पर तेंदूखेड़ा नौरादेही टाइगर रिजर्व में सुरक्षित छोड़ा।