राजस्थान सरकार द्वारा बुधवार को जारी बजट के तहत बांसवाड़ा जिले के अरथूना क्षेत्र मे आंजना से गलियाकोट पुल तक 10 किमी तक 14 करोड़ की लागत से डबल पट्टी सड़क राजस्थान सरकार के बजट में स्वीकृत होने को लेकर क्षेत्र मे ख़ुशी का माहौल हे। शाम 7:30 बजे अरथूना मंडल के तत्वावधान आंजना बस स्टेशन पर भाजपा कार्यकर्त्ताओ ने आतिशबाजी कर गढ़ी विधायक मीणा जिंदाबाद के नारे लगाए।