प्रतापपुर: प्रतापपुर कदमपारा में बाइक चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
प्रतापपुर के कदमपारा क्षेत्र से CD डीलक्स मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में एक संदिग्ध युवक बाइक को ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। चोरी हुई बाइक का रजिस्ट्रेशन नंबर CG29 AD 5309 है, जिसका रंग काला है, साइड में हल्का लाल रंग, काला सीट कवर और पीछे डिक्की की जगह बैग लगा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई ।