मड़ियाहू: मडियाहूं पीजी कॉलेज के छात्र का ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ चयन
मडियाहूं पीजी कॉलेज के बीकॉम तृतीय सेमेस्टर के छात्र अबू तालिब का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अबू तालिब पुत्र मुख्तार अहमद सदरगंज उत्तरी मडियाहूं के निवासी हैं। छात्र की इस उपलब्धि से कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है।