कटंगी-सिवनी मुख्य सड़क मार्ग पर लोहमारा बैरियर से कुछ दूरी पर तेज रफ्तार कार ने कच्चे मकान को टक्कर मारकर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। हादसे में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई है। घटना 24 और 25 फरवरी की मध्य रात्रि करीब 01 बजे के आस-पास की बताई जा रही है। हालांकि इस सड़क हादसे की शिकायत बुधवार की शाम 08 बजे तक थाने में दर्ज नहीं हुई थी।