पचखुरा के पास एक आवारा कुत्ते ने दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया।हमले में घायल हुए दोनों व्यक्तियों को घाटमपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार किया।घायलों की पहचान अमन और ताराचंद यादव के रूप में हुई। पीड़ित अमन ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया वे दोनों रास्ते से गुजर रहे थे इस दौरान आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया।