झरिया बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र अंतर्गत बागडिगी कोलियरी खान दुर्घटना की 25वीं बरसी पर 29 श्रमिकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी गई। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, डीपी श्री कृष्ण मुरली कृष्ण रमैया, महाप्रबंधक और अन्य अधिकारियों ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। 2 फरवरी 2001 को हुए इस हादसे में 29 कोयला मजदूरों की मौत हो गई थी।