सासाराम: सासाराम के जिला पदाधिकारी कार्यालय में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के द्वारा वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बैठक की गई।
आज मुख्य निर्वाचन, आयुक्त निर्वाचन आयोग भारत की अध्यक्षता में मतदान में कम सहभागिता विषय पर एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें कई राज्यों के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं कुछ प्रमुख नगर निकायों के नगर आयुक्त भौतिक रूप से उपस्थित रहे। जिला स्तर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। समाहरणालय रोहतास में जिला पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में