मुशहरी: बैकटपुर गांव में पोखर में डूबने से मां बेटी की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के बैकतपुर गांव में डूबने से मां और पुत्री की मौत हो गई।घटना बीते शनिवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है की मां और बेटी पोखर की ओर शौच करने गई थी। इसी बीच पैर फिसलने से बेटी गहरे पानी में गिर पड़ी, बचाने के क्रम कूदी मां और बेटी दोनों डूब गए।