मदनपुर: दर्जी बीघा मोड़ के समीप एनएच 19 पर टायर फटने से मिर्ची लदा ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित
मदनपुर थाना क्षेत्र के दर्जी बीघा मोड़ के समीप सोमवार की दोपहर 3 बजे मिर्ची लदे एक ट्रक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक बाल बाल बच गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार धनबाद की ओर से आ रही ट्रक औरंगाबाद की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक दर्जी बिघा मोड़ के समीप पहुंचा अचानक उसका टाय