फिरोज़ाबाद: भंडारे का प्रसाद खाकर लौट रहे बाइक सवार शख्स की गांव इटारी के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत
फ़िरोज़ाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव गांव इटारी के पास अज्ञात वाहन नें बाइक सवार शक्स को तेज टक्कर मारता हुआ फरार हुआ है । हादसे में गांव हिम्मत पुर निवासी रघुनाथ नामक शक्स की मौत हुयी है। मृतक शक्स भागवत कथा का प्रसाद खाकर लौट रहा था।पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।