चूरू: जिले के 5 सीआई सहित 247 पुलिसकर्मियों का तबादला, जानकारी एसपी जय यादव ने दी
Churu, Churu | Jan 16, 2025 चूरू एसपी जय यादव ने बीती रात स्थानांतरण सूची जारी कर जिले के 5 सीआई सहित 247 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इनमे 7 एसआई को थानाधिकारी बनाया गया है। एसपी जय यादव ने गुरुवार को बताया कि बीती देर रात स्थानांतरण सूची जारी कर तबादले किए गए हैं। इसमें सीआई मदनलाल को हमीरवास थाने से सरदारशहर थानाधिकारी लगाया गया है।