वसंत विहार: हथियार तस्करी के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली और एमपी से 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
क्राइम ब्रांच ने हथियार तस्करी के मामले में दो लोगों को दिल्ली और मध्यप्रदेश से अरेस्ट किया है। इनकी पहचान लक्ष्मी नारायण उर्फ कल्लू मध्य प्रदेश और राजीव ओझा उर्फ टाटा निवासी मध्य प्रदेश के तौर पर हुई। इनसे 6 ऑटोमैटिक पिस्तौल, 12 जिंदा कारतूस के साथ 10 मैगजीन बरामद की गई।