धनौरा: गजरौला चौपला चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने चेकिंग के दौरान डग्गामार बस को किया सीज
गजरौला चौपला चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने अपनी टीम के साथ डग्गामार वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक बस को सीज किया। बुधवार की सुबह चौपला चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे, इस दौरान एक डग्गामार बस आती दिखाई दी तो उन्होंने उसके कागज और परमिट मांगा तो बस चालक व दिखा नहीं पाया इसके बाद उसे बस को सीज कर दिया गया है।