दीगोद: जवाहर नगर इलाके के महावीर नगर में असम निवासी कोचिंग छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, एक दिन में 2 सुसाइड से मचा हड़कंप
Digod, Kota | Jan 22, 2025 जवाहर नगर इलाके के महावीर नगर में असम निवासी एक कोचिंग छात्र पराग ने फाँसी लगा कर आत्महत्या कर ली। एक ही दिन में 2 छात्रो के सुसाइड से कोचिंग नगरी में हड़कंप मच गया। जवाहर नगर पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे बताया कि असम निवासी कोचिंग छात्र JEE की तैयारी कर रहा था वह अपनी माँ के साथ कोटा में रह रहा था उसका 27 जनवरी को पेपर था।पढ़ाई के दबाव में उसने आत्महत्या की।