दीगोद: बुढादीत थाना इलाके के मंडावरा आठ लेन रोड पर कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, 2 घायल एमबीएस अस्पताल में भर्ती
Digod, Kota | Jan 21, 2025 जिले के बुढादीत थाना इलाके के मंडावरा 8 लेन रोड़ पर सोमवार व मंगलवार की मध्यरात ढाई बजे एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई जिसमें इटावा निवासी 2 युवक घायल हो गए। घायल युवक महेश मीणां ने बताया कि वह ओर उसका मित्र अजय मीणां निवासी झाड़ोल इटावा कोटा से अपने गांव जा रहे थे कि देर रात को डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए दोनो को एम्बुलेंस से एमबीएस अस्पताल लाया गया।