मांगरौल: बारां एसपी ने गश्त बढ़ाने के दिए आदेश, अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र सहित सभी थाना अधिकारियों को लिखा पत्र
Mangrol, Baran | Jul 1, 2025 बारां जिले के अंता कस्बे में नकाबपोश लुटेरों की गतिविधियों को देखते हुए एसपी राजकुमार चौधरी ने सख्त कदम उठाए हैं। मंगलवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने अंता मांगरोल विधानसभा क्षेत्र सहित बारां जिले के सभी थाना अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। 28 और 29 जून को अंता कस्बे में 6 नकाबपोश लुटेरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया था।