प्रतापगढ़ के राम वन गमन मार्ग पर बूढ़ेपुर गेट के पास बुधवार भोर करीब 4 बजे एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। घने कोहरे और मोड़ पर रोशनी की कमी के कारण हुए इस हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं। दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया है, जबकि अन्य का उपचार स्थानीय अस्पताल में जारी है।